वो भूली कहानी एक बार फिर याद आ गई ,
उसकी याद एक बार फिर से तड़पा गई |
बड़ी मुश्किल से भूला था जिन लम्हों को ,
किसी की चुभती बातों ने फिर कुरेद दिया उन ज़ख्मों को |
वो अनकही मोहब्बत जो कभी बयाँ न कर सके हम ,
तुम्हें किसी और का होते देख घुट कर रह गए थे हम |
फिर भी करेंगे दुआ कि तू रहे खुश सदा,
मेरी न हुई तो क्या हुआ, तुझे तेरा प्यार तो मिला |
यूँ तो हमने किसी और को दे दी अपनी ज़िंदगी में जगह ,
पर सच यही है कि मेरे दिल में तू कहीं न कहीं रहेगी सदा |
इश्क़ का एहसास मेरे दिल में जगाने के लिए शुक्रिया,
बिन कुछ कहे बहुत कुछ सिखा जाने के लिए तेरा शुक्रिया |